Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ RAIPUR में POLICE का बड़ा VERIFICATION अभियान, 200 से ज्यादा मकानों...
RAIPUR में POLICE का बड़ा VERIFICATION अभियान, 200 से ज्यादा मकानों में SURPRISE CHECKING
छत्तीसगढ़

RAIPUR में POLICE का बड़ा VERIFICATION अभियान, 200 से ज्यादा मकानों में SURPRISE CHECKING

Mor Anchal Desk 20 July 2026
Share :

रायपुर | राजधानी RAIPUR में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच RAIPUR POLICE ने रविवार को बड़ा SEARCH और VERIFICATION अभियान चलाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र की BSUP कॉलोनी, लाभांडी में पुलिस ने अचानक दबिश देकर 200 से अधिक मकानों की जांच की। इस अभियान में 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। टीमों ने घर-घर पहुंचकर रहने वाले लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया।

अलग-अलग ZONE में चला अभियान

यह अभियान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में चलाया गया। तेलीबांधा थाना और पुलिस लाइन के जवानों को अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों में पहुंचकर किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। साथ ही उत्तर जोन में भी अधिकारियों ने गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

दस्तावेजों की गहन जांच

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आधार कार्ड, पहचान पत्र, किरायानामा और अन्य दस्तावेजों की जांच की। मकान मालिकों से भी पूछताछ कर रिकॉर्ड का मिलान किया गया। जिन स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, वहां विशेष पूछताछ की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में छिपे संदिग्ध लोगों की पहचान करना और अपराध की संभावनाओं पर रोक लगाना था।

अफसरों ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नियमित VERIFICATION अभियान से चोरी, लूट, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। हाल के दिनों में शहर में हुई वारदातों को देखते हुए ऐसे अभियान और तेज किए जा रहे हैं।

RAIPUR POLICE की लोगों से अपील

RAIPUR COMMISSIONERATE ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले TENANTS, घरेलू सहायकों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का POLICE VERIFICATION अनिवार्य रूप से कराएं।

यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत POLICE CONTROL ROOM या नजदीकी थाने को सूचना दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे SURPRISE CHECKING और VERIFICATION अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।