Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्रों की शिकायत, बोले- चार ...
रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्रों की शिकायत, बोले- चार साल का कोर्स पूरा, फिर भी नहीं मिला रजिस्ट्रेशन
छत्तीसगढ़

रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्रों की शिकायत, बोले- चार साल का कोर्स पूरा, फिर भी नहीं मिला रजिस्ट्रेशन

Mor Anchal Desk 14 July 2026
Share :

रायपुर | रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के बी-ऑप्टोमेट्री (बैच 2020-24) के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मुजगहन थाना पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय उन्हें छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता और रजिस्ट्रेशन मिलने का भरोसा दिया गया था, लेकिन चार वर्ष का कोर्स पूरा होने के बाद भी उन्हें रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं कराया गया।

रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने से नौकरी पर संकट

छात्रों का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन के वे सरकारी और निजी अस्पतालों सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनका करियर प्रभावित हो रहा है और वर्षों की मेहनत अधर में लटक गई है।

बार-बार आश्वासन, लेकिन समाधान नहीं

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार समस्या के समाधान का आश्वासन देता रहा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर सभी छात्र न्याय की मांग को लेकर मुजगहन थाना पहुंचे और विश्वविद्यालय के खिलाफ लिखित शिकायत सौंप दी।

NSUI ने भी दिया छात्रों का साथ

इस दौरान रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी भी छात्रों के समर्थन में थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के साथ धोखाधड़ी हुई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही छात्रों को जल्द से जल्द वैध रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

मुजगहन थाना पुलिस ने छात्रों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस पूरे मामले में खबर लिखे जाने तक रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।