Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायगढ़ में बिरयानी खाने के लिए की लूट, विरोध करने पर चाकू से गोदकर ...
रायगढ़ में बिरयानी खाने के लिए की लूट, विरोध करने पर चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या; 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में बिरयानी खाने के लिए की लूट, विरोध करने पर चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या; 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

Mor Anchal Desk 25 October 2026
Share :

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिरयानी खाने के लिए पैसे जुटाने के इरादे से लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति की जेब से पैसे और मोबाइल निकालने की कोशिश के दौरान वह जाग गया और विरोध करने लगा। इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक युवक और चार नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई। उसके सीने, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले।

मृतक की पहचान नहीं हो पाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन डॉक्टरों की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज से जांच में मिली मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अनिल सोनी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लड़कों के घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर मिठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19) और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

पहले भी लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशा करते थे और अक्सर कबाड़ चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। वे नशे की हालत में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास रात में अकेले आने-जाने वालों को निशाना बनाते थे। आरोप है कि वे लोगों से मोबाइल और पैसे लूटकर उन रुपयों को खाने-पीने में खर्च करते थे।

बिरयानी खाने के लिए पहुंचे थे ट्रांसपोर्ट नगर

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे आरोपी नशे में थे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने बिरयानी खाने की बात कही और इसके लिए पैसे जुटाने का फैसला किया। दो आरोपी बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचे, जबकि उनके पीछे तीन अन्य लड़के भी वहां पहुंच गए।

वहां फल की दुकान के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नजदीक व्यक्ति सो रहा था। आरोपियों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकालने के इरादे से तलाशी शुरू कर दी।

विरोध करने पर चाकू से किए कई वार

पुलिस के मुताबिक, जेब टटोलने के दौरान व्यक्ति की नींद खुल गई और उसने विरोध किया। इसी दौरान एक नाबालिग ने बटन वाले चाकू से उसके हाथ, सीने, जांघ और पीठ पर कई वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी कथित तौर पर मृतक की जेब से 700 रुपये निकालकर आपस में बांटकर वहां से फरार हो गए।

बाइक, चाकू और खून से सने कपड़े जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और बटन वाला चाकू जब्त किया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 भी जोड़ी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने और रिमांड की प्रक्रिया सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उचित इनाम देने की बात कही है। साथ ही, मामले में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले लोगों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए हैं।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी: एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों की सुरक्षा और गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।