Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक ...
रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

Mor Anchal Desk 14 July 2026
Share :

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर स्थित मरीन ड्राइव में एक युवती के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिग लड़कियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सेल्फी लेते समय हंसने का लगाया आरोप

19 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह किराये के मकान में रहकर सोनारपारा स्थित एक ज्वेलरी गोदाम में काम करती है। 30 जून की शाम वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से लौट रही थी।

इसी दौरान मरीन ड्राइव स्थित पुष्पवाटिका गार्डन के पास दो नाबालिग लड़कियां सेल्फी ले रही थीं। शिकायत के अनुसार, उन्होंने पीड़िता पर उन्हें देखकर हंसने और रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

बीच सड़क की मारपीट, कपड़े उतारने की कोशिश का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों लड़कियों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी परिचित नगमा खान उर्फ नूरी (38) को मौके पर बुलाया। आरोप है कि उसके सामने भी पीड़िता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई और कपड़े उतारने की कोशिश की गई।

शोर सुनकर राहगीरों और पीड़िता की सहेली ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

घटना के दौरान किसी ने पूरी मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की।

SSP के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नगमा खान को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दोनों नाबालिग लड़कियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।