Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर के पास सरोना रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप: 14 करोड़ से हुआ का...
रायपुर के पास सरोना रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप: 14 करोड़ से हुआ कायाकल्प, लिफ्ट-सोलर प्लांट समेत आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

रायपुर के पास सरोना रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप: 14 करोड़ से हुआ कायाकल्प, लिफ्ट-सोलर प्लांट समेत आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण

Mor Anchal Desk 17 July 2026
Share :

रायपुर | रायपुर के समीप स्थित सरोना रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।

स्टेशन पर 95 वर्गमीटर का नया यात्री भवन (कॉन्कोर्स) तैयार किया गया है। वहीं 1,912 वर्गमीटर का नया सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है, जिससे यात्रियों और वाहनों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी।

यात्रियों को मिलेंगी ये नई सुविधाएं

प्लेटफॉर्म बदलने के लिए नया फुटओवर ब्रिज।

बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए 2 लिफ्ट।

प्लेटफॉर्म पर शेल्टर की संख्या 3 से बढ़ाकर 7।

2,800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म की नई सरफेसिंग।

189 नई बेंच और आधुनिक फर्नीचर।

30 वर्गमीटर प्रतीक्षालय का नवीनीकरण।

50 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थानीय कला और संस्कृति पर आधारित आकर्षक चित्रकारी।

पार्किंग, सोलर और डिजिटल सिस्टम

स्टेशन परिसर में 550 वर्गमीटर का दोपहिया और चारपहिया पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया है। ऊर्जा बचत के लिए 10 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए 4 इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम लगाए गए हैं, जबकि रात में बेहतर रोशनी के लिए 2 सोलर लाइट मास्ट स्थापित किए गए हैं।

दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

स्टेशन पर रैंप, व्हीलचेयर, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा आधुनिक साइनेज, कोच गाइडेंस सिस्टम, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, चौड़ी सड़कें और व्यवस्थित पार्किंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए इस पुनर्विकास से सरोना रेलवे स्टेशन की पहचान पूरी तरह बदल जाएगी और यात्रियों को पहले की तुलना में कहीं अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सुविधाएं मिलेंगी।