Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर के राय पब्लिक स्कूल में बड़ा हादसा: चौथी के छात्र पर क्लास म...
रायपुर के राय पब्लिक स्कूल में बड़ा हादसा: चौथी के छात्र पर क्लास में गिरा सीलिंग फैन, आंख के पास गंभीर चोट
छत्तीसगढ़

रायपुर के राय पब्लिक स्कूल में बड़ा हादसा: चौथी के छात्र पर क्लास में गिरा सीलिंग फैन, आंख के पास गंभीर चोट

Mor Anchal Desk 14 July 2026
Share :

रायपुर | राजधानी के माना स्थित राय पब्लिक स्कूल में एक बड़ा हादसा सामने आया है। चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र लक्ष्य पाल के पास क्लासरूम में अचानक सीलिंग फैन टूटकर गिर गया। हादसे में बच्चे की आंख के पास गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्लास में पढ़ाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की है। लक्ष्य पाल अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, तभी अचानक छत से सीलिंग फैन टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों का आरोप- देर से दी गई सूचना

घायल छात्र की मां पिंकी पाल का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी तुरंत परिवार को नहीं दी। उनका कहना है कि पहले बच्चे का इलाज कराया गया और बाद में उन्हें सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर जानकारी मिलती तो वे तुरंत अस्पताल पहुंच सकते थे।

स्कूल प्रबंधन की सफाई

स्कूल की प्रिंसिपल पूजा विश्वास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सीलिंग फैन सीधे बच्चे के ऊपर नहीं, बल्कि उसके बगल में गिरा था। उनके अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावकों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि लक्ष्य पिछले सात वर्षों से स्कूल का छात्र है।

स्कूल भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल की कई कक्षाएं सीमेंट शीट की छत के नीचे संचालित होती हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस और जांच

यह मामला माना थाना क्षेत्र का है। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।