Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर के सभी सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन, बच्चों को मिले...
रायपुर के सभी सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन, बच्चों को मिलेंगे ताजे फल-सब्जियां
छत्तीसगढ़

रायपुर के सभी सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन, बच्चों को मिलेंगे ताजे फल-सब्जियां

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

रायपुर | रायपुर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में अब किचन गार्डन और शाला पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में किचन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में उगाई जाने वाली ताजी सब्जियां और फल बच्चों के मध्यान्ह भोजन में उपयोग किए जाएंगे, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार होगा और उन्हें अधिक पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।

मिड-डे मील योजना की हुई समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील), न्योता भोजन और 'प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां' की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक बच्चों को मिड-डे मील योजना से जोड़ा जाए, ताकि ज्यादा विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन का लाभ मिल सके।

भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर रहेगा फोकस

कलेक्टर ने स्कूलों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू की विविधता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोजन बनाने और परोसने के दौरान सभी स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो।

छात्र हित की योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और छात्र हित से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।