Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में 19 जुलाई को होगी CAPF सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा, 4 के...
रायपुर में 19 जुलाई को होगी CAPF सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा, 4 केंद्रों पर 1704 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
छत्तीसगढ़

रायपुर में 19 जुलाई को होगी CAPF सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा, 4 केंद्रों पर 1704 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

रायपुर | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 19 जुलाई को रायपुर में किया जाएगा। परीक्षा जिले के 4 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 1704 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर ने दिए जरूरी निर्देश

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था समेत सभी आवश्यक सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं तथा UPSC के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

फेस ऑथेंटिकेशन और फ्रिस्किंग होगी अनिवार्य

प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। वहीं परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 19 जुलाई को जिला कोषालय से किया जाएगा।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

डिप्टी कलेक्टर नवीन ठाकुर – को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर

डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक – सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर

रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल – कंट्रोल रूम प्रभारी

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे:

पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।

दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर उपस्थित रहें।

समय पर पहुंचने से फेस ऑथेंटिकेशन, फ्रिस्किंग और अन्य औपचारिकताएं सुचारु रूप से पूरी हो सकेंगी।