Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में BJP युवा मोर्चा का राजीव भवन घेराव आज, कांग्रेस भी करेगी...
रायपुर में BJP युवा मोर्चा का राजीव भवन घेराव आज, कांग्रेस भी करेगी BJP कार्यालय का घेराव
छत्तीसगढ़

रायपुर में BJP युवा मोर्चा का राजीव भवन घेराव आज, कांग्रेस भी करेगी BJP कार्यालय का घेराव

Mor Anchal Desk 22 July 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को सियासी माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) के घेराव का ऐलान किया है। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी भाजपा कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है। दोनों दलों के कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

राजीव भवन के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट सहित कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से आवाजाही बंद कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया। इसी के विरोध में भाजयुमो ने रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव का आह्वान किया है।

वहीं, भाजपा के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही कांग्रेस ने भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया है। पार्टी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अंबेडकर चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता वहां से सीधे शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचें।

इधर, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों से अपील की है कि प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। साथ ही, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

राजधानी में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के आमने-सामने आने की स्थिति को देखते हुए पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।