Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों...
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देने के बाद फांसी लगाई, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़

रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देने के बाद फांसी लगाई, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

रायपुर | राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दिया, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला, जबकि कमरे से खाने-पीने का सामान और कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मकान को सील कर दिया है।

घर से आ रही थी बदबू, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, शाहिद पिछले आठ महीने से संजय नगर में किराए के मकान में पत्नी राबिया, बेटे इरशाद अली (19) और बेटियों शाहिदा (17) व इरशाबा बेगम (16) के साथ रह रहा था। गुरुवार शाम के बाद से परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं दिखा। शुक्रवार रात पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने देखा कि शाहिद का शव फंदे से लटका था, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे।

जहर देकर हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

बिहार का रहने वाला था परिवार

पुलिस के मुताबिक, शाहिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और रायपुर में पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। उसका भाई जहीर अली रायपुर में ही रहता है, जिसने पांचों शवों की पहचान की। पुलिस परिजनों, मकान मालिक और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पड़ोसियों को बेटियों के नहीं दिखने पर हुआ शक

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहिद की दोनों बेटियां अक्सर पड़ोसियों के घर आती-जाती थीं। गुरुवार रात के बाद वे नजर नहीं आईं। शुक्रवार को भी कोई हलचल नहीं होने और दरवाजा बंद रहने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।