Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर: 'मिट्टी के बेटे' राष्ट्रका...
रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर: 'मिट्टी के बेटे' राष्ट्रकाव्य महोत्सव आज, देशभर के ओजस्वी कवि होंगे एक मंच पर
छत्तीसगढ़

रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर: 'मिट्टी के बेटे' राष्ट्रकाव्य महोत्सव आज, देशभर के ओजस्वी कवि होंगे एक मंच पर

Mor Anchal Desk 11 July 2026
Share :

 

रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में शनिवार, 11 जुलाई को भव्य राष्ट्रकाव्य महोत्सव "मिट्टी के बेटे" का आयोजन किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रात 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस विशेष कवि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में देश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कवि अपनी ओजस्वी एवं प्रेरणादायी रचनाओं से श्रोताओं को राष्ट्रभाव से ओतप्रोत करेंगे। मंच पर देश के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा वीर रस की कविताएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के चर्चित कवि देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता और ईशान शर्मा भी अपनी सशक्त प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस राष्ट्रकाव्य महोत्सव का आयोजन क्रेडाई द्वारा किया जा रहा है, जबकि अष्ट विनायक रियलिटी सह-प्रायोजक की भूमिका निभा रही है। आयोजन की तैयारियों में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के साहित्यप्रेमियों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए यह एक विशेष अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे 11 जुलाई की रात 8:30 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचकर इस ऐतिहासिक राष्ट्रकाव्य महोत्सव का हिस्सा बनें।

कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अखंड भारत और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक रहा है। उन्हीं के विचारों और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से "मिट्टी के बेटे" का आयोजन किया जा रहा है।

प्रवेश पास की जानकारी

कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क एंट्री पास के माध्यम से होगा। इच्छुक नागरिक 9617313000 एवं 7045361609 पर संपर्क कर अपना प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं।