Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में NH-53 पर भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट: कंटेनर, यात्री बस और डाय...
रायपुर में NH-53 पर भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट: कंटेनर, यात्री बस और डायल 112 की टक्कर, तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
छत्तीसगढ़

रायपुर में NH-53 पर भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट: कंटेनर, यात्री बस और डायल 112 की टक्कर, तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Mor Anchal Desk 15 July 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर के नेशनल हाईवे-53 (NH-53) पर स्थित मंदिर हसौद थाना के सामने मंगलवार को एक भीषण त्रिकोणीय सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर, किरण ट्रेवल्स की यात्री बस और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन डायल 112 आपस में टकरा गए। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 की टीम पलौद मोड़ की ओर से नियमित पेट्रोलिंग कर वापस मंदिर हसौद थाना लौट रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन हाईवे से थाने की ओर मुड़ने लगा, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे एक भारी कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान कंटेनर के पीछे चल रही किरण ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 06 HB 9519) भी कंटेनर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। देखते ही देखते हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में डायल 112 वाहन का अगला और साइड हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इंजन को भी भारी नुकसान पहुंचा। वहीं बस का फ्रंट हिस्सा, बंपर और विंडशील्ड टूट गई। बस में सवार यात्रियों को तेज झटका लगा, जिससे कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई। कंटेनर के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।