Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में स्पा सेंटरों पर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम...
रायपुर में स्पा सेंटरों पर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम क्षेत्र में चला आकस्मिक चेकिंग अभियान
छत्तीसगढ़

रायपुर में स्पा सेंटरों पर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम क्षेत्र में चला आकस्मिक चेकिंग अभियान

Mor Anchal Desk 10 July 2026
Share :

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों के संचालन को निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

यह अभियान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

कई स्पा सेंटरों का किया गया निरीक्षण

पुलिस टीम ने थाना सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दस्तावेजों की जांच की गई और संचालन से जुड़े आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

संचालकों को दिए गए ये निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को निर्देश दिए कि:

सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें।

सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें।

शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

 

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नरेट पुलिस का संदेश

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।