अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सदस्यता नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
सदस्यता न मिलने से था नाराज
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पलाश तिवारी प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले उसने क्लब के कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
शिकायत पर एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद प्रेस क्लब की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।