Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ रक्षाबंधन से पहले CM साय देंगे बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की ...
रक्षाबंधन से पहले CM साय देंगे बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त आज होगी जारी
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले CM साय देंगे बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त आज होगी जारी

Mor Anchal Desk 25 August 2026
Share :

बालोद/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

सरकार के अनुसार, इस किस्त के तहत 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

अब तक 30 किस्तों में मिले ₹19,444 करोड़

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपए की सहायता राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

सरकार का कहना है कि इस राशि का उपयोग महिलाएं अपने स्वास्थ्य, चिकित्सा, पोषण और घरेलू जरूरतों के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में कर रही हैं। कई महिलाएं बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में भी जमा कर रही हैं।

सितंबर की किस्त रक्षाबंधन से पहले

जानकारी के मुताबिक, 31वीं किस्त सितंबर 2026 में जारी होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को सौगात देने के लिए सितंबर की राशि पहले ही ट्रांसफर करने का फैसला लिया है।

इससे प्रदेश की लाखों महिला हितग्राहियों को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

बिहान दीदियों और स्व-सहायता समूहों का भी होगा सम्मान

डौण्डीलोहारा में होने वाले कार्यक्रम में बिहान दीदी और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए महिला स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को भी सामने रखा जाएगा।