Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की ...
शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बह गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mor Anchal Desk 25 July 2026
Share :

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र स्थित गनियारी में शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान दो किशोर तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, उरला निवासी आठ दोस्त शुक्रवार को जन्मदिन मनाने शिवनाथ नदी पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

नदी किनारे मौजूद एक साथी ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलगांव थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान के दौरान घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर रेहान खान का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।

फिलहाल SDRF की टीम लापता किशोर आरव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।