Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ सक्ति के पापा ढाबा का Video Viral: पुरुष शौचालय में धोए जा रहे थे ख...
सक्ति के पापा ढाबा का Video Viral: पुरुष शौचालय में धोए जा रहे थे खाने के बर्तन, खाद्य विभाग ने जारी किया नोटिस
छत्तीसगढ़

सक्ति के पापा ढाबा का Video Viral: पुरुष शौचालय में धोए जा रहे थे खाने के बर्तन, खाद्य विभाग ने जारी किया नोटिस

Mor Anchal Desk 17 July 2026
Share :

सक्ति | छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित हरेठी के चर्चित पापा ढाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ढाबे का एक कर्मचारी पुरुष शौचालय के अंदर कटोरी, प्लेट और अन्य खाने के बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ढाबे की स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्राहक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार, पापा ढाबा में रोजाना बड़ी संख्या में लोग भोजन करने पहुंचते हैं। इसी दौरान एक ग्राहक ने कर्मचारी को शौचालय के भीतर बर्तन धोते हुए देखा। उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और खाद्य प्रतिष्ठानों की स्वच्छता को लेकर बहस शुरू हो गई है।

ढाबा संचालक ने दी सफाई

मामले पर ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि जहां सामान्य रूप से बर्तन धोए जाते हैं, वहां निर्माण (ढलाई) का काम चल रहा था। इसी वजह से कुछ समय के लिए वैकल्पिक स्थान पर बर्तन धोए जा रहे थे। उनका कहना है कि उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

खाद्य विभाग करेगा कार्रवाई

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि जिले के ढाबों और रेस्टोरेंट्स का नियमित निरीक्षण किया जाता है। वायरल वीडियो के आधार पर नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण व्यवस्था पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खाद्य विभाग नियमित और प्रभावी निरीक्षण करे तो ऐसी लापरवाही सामने नहीं आए। लोगों ने जिले के अन्य ढाबों और होटल-रेस्टोरेंट्स की भी व्यापक जांच कराने की मांग की है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।