Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर श...
सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड
छत्तीसगढ़

सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड

Mor Anchal Desk 01 October 2026
Share :

उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अलकापुरी जंगल से लगे खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से हाथी के एक शावक की मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का झुंड रातभर घटनास्थल के आसपास मौजूद रहा। हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा।

जानकारी के मुताबिक, अलकापुरी क्षेत्र के जंगल में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है। फसलों को हाथियों से बचाने के लिए खेतों के आसपास झटका देने वाले तार लगाए गए थे। बुधवार रात करीब 10 बजे हाथी का बच्चा इन तारों की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि तार उसकी सूंड और पैर में फंस गया, जिसके बाद करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रातभर शावक के आसपास घूमता रहा हाथियों का दल

शावक की मौत के बाद हाथियों का झुंड घटनास्थल के आसपास ही बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी रातभर चिंघाड़ते रहे। इससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल रहा और लोग घरों से बाहर निकलने से भी बचते रहे।

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सरपंच के परिवार की जमीन होने की जानकारी

बताया जा रहा है कि जिस खेत के आसपास तार लगाया गया था, वह झिरमिटी के सरपंच चंदन एक्का और उनके परिवार की जमीन है। हालांकि, इस मामले में तार में करंट की स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर वन विभाग जांच कर रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध हुकिंग की आशंका को देखते हुए आसपास के इलाकों की भी जांच शुरू की है।

झटका तार या सीधे करंट? जांच का इंतजार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि सामान्य झटका मशीन से इतना करंट नहीं निकलता कि किसी जानवर या इंसान की मौत हो जाए। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तार में सीधे बिजली का कनेक्शन दिया गया हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में फिलहाल करीब 27 हाथियों का दल घूम रहा है। शावक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और इसके बाद वन विभाग की प्रक्रिया के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।