Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम अपराध गरियाबंद में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, सुबह ...
गरियाबंद में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, सुबह 6 आरोपी गिरफ्तार
अपराध

गरियाबंद में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, सुबह 6 आरोपी गिरफ्तार

Mor Anchal Desk 31 July 2026
Share :

गरियाबंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार रात कांदगड़ी के आश्रित ग्राम डोंगरीपानी में हुई, जहां अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने 8 पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति और भारी हंगामे को देखते हुए पुलिस टीम को रात में वापस लौटना पड़ा।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोबारा गांव में दबिश दी और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 4 पुरुष, 1 महिला और 1 नाबालिग शामिल हैं।

सहायक उपनिरीक्षक (ASI) यदुराज की शिकायत पर पुलिस ने सुमित्रा नेताम, चुनेश्वर मरकाम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 191(2), 115(2), 191(3), 121(1), 296, 132 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।