Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम अपराध शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप म...
शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार
अपराध

शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Mor Anchal Desk 09 August 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों ने अपने ही साथी पवन टंडन (22) की हत्या कर दी और शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर ले जाकर सीमेंट पाइप के अंदर करीब 12 फीट की गहराई में छिपा दिया।

पुलिस ने सूचना मिलने के कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पवन का शव बरामद किया गया। हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, सीमेंट-कंक्रीट का टुकड़ा और आरोपियों के कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की रात पवन टंडन और आरोपी समीर खान, प्रकाश यादव उर्फ दादु और सूरज यादव रावांभाठा के बांधा तालाब सूखा मैदान में एक साथ बैठे थे और शराब पी रहे थे।

रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर समीर ने लोहे की रॉड से पवन के सिर पर हमला किया। इसके बाद प्रकाश ने सीमेंट-कंक्रीट के टुकड़े से उसके सिर पर वार किया, जबकि सूरज पर गला दबाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोबारा सिर पर हमला किया गया, जिससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

12 फीट गहरी पाइप में छिपाया शव

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घटनास्थल पर नहीं छोड़ा। वे उसे करीब 300 मीटर दूर ले गए और सीमेंट पाइप लाइन के अंदर लगभग 12 फीट की गहराई में छिपा दिया।

पवन के पिछले दो दिनों से लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को हत्या की सूचना मिली और संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात कबूल की और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 752/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में:

समीर खान (19 वर्ष)

प्रकाश यादव उर्फ दादु (18 वर्ष)

सूरज यादव (19 वर्ष)

शामिल हैं। तीनों रावांभाठा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।