Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम अपराध 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 9.54 करोड़ के GST...
53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 9.54 करोड़ के GST फ्रॉड का खुलासा
अपराध

53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 9.54 करोड़ के GST फ्रॉड का खुलासा

Mor Anchal Desk 22 July 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। विभाग के अनुसार आरोपी ने करीब 53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग कर 9.54 करोड़ रुपये के GST फ्रॉड को अंजाम दिया। आरोपी को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अदालत ने उसे 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दो फर्मों के जरिए चलाया फर्जी बिलिंग का खेल

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजय कुमार यादव ने मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के नाम से दो फर्मों का संचालन किया। इन फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये के फर्जी बिल जारी कर विभिन्न कंपनियों को अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ पहुंचाया गया।

जांच में सामने आईं बड़ी अनियमितताएं

GST विभाग की जांच में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं।

  • 10 ऐसी फर्मों से 6.13 करोड़ रुपये का फर्जी ITC ट्रांसफर किया गया, जिनका GST पंजीयन पहले ही रद्द हो चुका था या जो आपस में संबंधित थीं।
  • पंजाब सहित अन्य राज्यों की 9 फर्जी या अस्तित्वहीन फर्मों के माध्यम से 1.99 करोड़ रुपये का फर्जी ITC क्लेम किया गया।
  • बिना किसी वास्तविक खरीद के GSTR-2B और GSTR-3B में अंतर दिखाकर 1.41 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ITC लिया गया।

खुद भी उठाया फर्जी ITC का लाभ

विभाग के मुताबिक आरोपी ने केवल अन्य फर्मों को ही फर्जी ITC का लाभ नहीं पहुंचाया, बल्कि खुद भी 9.54 करोड़ रुपये के फर्जी ITC का दावा कर अपनी टैक्स देनदारी कम की। जांच में वास्तविक माल की खरीद-बिक्री का कोई प्रमाण नहीं मिला।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई

राज्य GST विभाग फर्जी बिलिंग और बोगस ITC के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।