Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम राजनीति CG Monsoon Session: आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर महासंग्राम, सरक...
CG Monsoon Session: आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर महासंग्राम, सरकार देगी जवाब
राजनीति

CG Monsoon Session: आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर महासंग्राम, सरकार देगी जवाब

Mor Anchal Desk 17 July 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है। आज सदन में प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य होंगे। सबसे अहम मुद्दा कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा रहेगा।

आज इन मुद्दों पर रहेगी नजर

प्रश्नकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री OP Choudhary स्थानीय निकायों से जुड़ी CAG Report सदन के पटल पर रखेंगे। विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े भी विभिन्न प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बड़ी बहस

कांग्रेस ने मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे स्वीकार करते हुए आज चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे। राज्य गठन के बाद यह विधानसभा का 10वां अविश्वास प्रस्ताव है।

 चौथे दिन ग्रामसभा फर्जीवाड़े पर हुआ था हंगामा

पिछले दिन सदन में फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों को जमीन आवंटित करने का मामला जोर-शोर से उठा। मंत्री OP Choudhary ने ग्राम अल्दा में जालसाजी की शिकायत मिलने और FIR दर्ज होने की पुष्टि की थी। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था।

हंगामेदार रहने के आसार

मानसून सत्र के अंतिम दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकते हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के साथ ही आज विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होगा।