Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम राजनीति छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन: प्रश्नकाल में सरकार...
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन: प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल, बाघ शिकार और प्रिंटिंग घोटाले पर होगी चर्चा
राजनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन: प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल, बाघ शिकार और प्रिंटिंग घोटाले पर होगी चर्चा

Mor Anchal Desk 15 July 2026
Share :

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज (बुधवार) तीसरा दिन कई अहम मुद्दों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना होगा, वहीं इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार और शासकीय मुद्रणालय में कथित अनियमितताओं जैसे गंभीर मामलों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। विपक्ष भी जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री सदन में रख सकते हैं महत्वपूर्ण प्रतिवेदन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन के पटल पर छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्री लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी अपने विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सदन में रख सकते हैं।

दो बड़े ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर रहेगी नजर

आज सदन में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है—

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला

शासकीय मुद्रणालय के प्रिंटिंग कार्य में कथित अनियमितताएं

 

इन दोनों मुद्दों पर सरकार से विस्तृत जवाब मांगा जा सकता है।

समिति की रिपोर्ट और याचिकाएं भी होंगी पेश

विधायक विक्रम उसेंडी गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह विभिन्न याचिकाएं सदन के समक्ष रख सकते हैं।

इसके अलावा सरकार की ओर से 7 शासकीय विधि विषयक कार्य भी प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।