Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम राजनीति सीएम साय का हमला, बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा
सीएम साय का हमला, बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा
राजनीति

सीएम साय का हमला, बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा

Mor Anchal Desk 26 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने वास्तव में जनजातीय समाज की चिंता की है, तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की है।

आदिवासी समाज के लिए भाजपा सरकार के काम गिनाए

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अनुसूचित जनजाति समाज के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर उनका पहुंचना पूरे जनजातीय समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज को मिल रहा है।

पीएम जनमन योजना से पहुंच रही सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना शुरू की है। इसके तहत दूरस्थ गांवों तक सड़क, राशन कार्ड और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनजातीय समाज अब कांग्रेस की राजनीति को पहचान चुका है और जनता उसके बहकावे में आने वाली नहीं है।

आईजीकेवी पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई के संकेत

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एक बार फिर पेपर लीक की घटना को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा की बैठकों पर बोले मुख्यमंत्री

भाजपा की लगातार चल रही बैठकों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में बैठकें लगातार होती रहती हैं। उन्होंने इन बैठकों को संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बताया।

दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रवाना हुए सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा।