Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम अपराध बीजापुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: शादीशुदा महिला के घर बुलाने क...
बीजापुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: शादीशुदा महिला के घर बुलाने के बाद युवक पर हमला, कुएं में फेंका; इलाज के दौरान मौत
अपराध

बीजापुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: शादीशुदा महिला के घर बुलाने के बाद युवक पर हमला, कुएं में फेंका; इलाज के दौरान मौत

Mor Anchal Desk 12 July 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर हमला करने के बाद उसे घायल अवस्था में कुएं में फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिलीप कडियम के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप- महिला ने घर बुलाया था

परिजनों के अनुसार, दिलीप का पिछले करीब एक वर्ष से बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। उनका आरोप है कि 5 जुलाई को महिला ने दिलीप को शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया था।

आरोप है कि वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद होने पर दिलीप के साथ मारपीट की गई। उसके सिर पर पत्थर से हमला किया गया और धारदार हथियार से भी गंभीर चोट पहुंचाई गई।

घायल अवस्था में कुएं में फेंकने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि हमला करने के बाद दिलीप को घायल अवस्था में कुएं में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे कुएं से बाहर निकाला।

उसे पहले बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने महिला और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस ने मामले में आधिकारिक रूप से आरोपियों की भूमिका की पुष्टि नहीं की है।

 नोट: इस समाचार में महिला और अन्य लोगों पर लगाए गए आरोप परिजनों के बयान पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है और दोष तय होना न्यायिक प्रक्रिया एवं पुलिस जांच के बाद ही संभव होगा।