Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम देश - विदेश नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ की तबाही, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता स...
 नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ की तबाही, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 यात्री लापता
देश - विदेश

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ की तबाही, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 यात्री लापता

Mor Anchal Desk 28 August 2026
Share :

अंबिकापुर। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जुड़ी चिंताजनक खबर सामने आई है। वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता बाढ़ की घटना के बाद से लापता बताई जा रही हैं। बताया गया है कि हादसे के वक्त वह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 80 सदस्यीय दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा स्थित इमीग्रेशन सेंटर में मौजूद थीं।

डॉ. मीना गुप्ता इंग्लैंड में स्किन स्पेशलिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं। परिवार के मुताबिक, 14 अगस्त को वह मानसरोवर यात्रा के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद एक आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में करीब 80 लोगों का दल दिल्ली से काठमांडू रवाना हुआ था।

कैलाश यात्रा पूरी करने के बाद हादसा

बताया जा रहा है कि दल ने 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर ली थी। इसके बाद 25 अगस्त को सभी सदस्य नेपाल-तिब्बत सीमा स्थित इमीग्रेशन सेंटर पहुंचे थे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जानी थीं।

इसी दौरान अचानक बाढ़ ने इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद डॉ. मीना समेत पूरे दल से संपर्क टूट गया। फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति को लेकर परिवारों में चिंता बनी हुई है।

पिता ने भी किया था साथ चलने से इनकार

डॉ. मीना ने अपने पिता करता राम गुप्ता को भी इस यात्रा में साथ चलने के लिए कहा था। हालांकि, व्यस्तता के चलते उन्होंने यात्रा पर जाने से मना कर दिया था।

रक्षाबंधन के अवसर पर बेटी से दिल्ली में मुलाकात करने के लिए करता राम गुप्ता दिल्ली पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें बेटी के लापता होने की खबर मिली।

अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई पढ़ाई

डॉ. मीना गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल में हुई है। चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद वह इंग्लैंड चली गईं, जहां वह त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं।

परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि हादसे के बाद से उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो पाया है।

मंत्री ने केंद्र से संपर्क कर मदद का भरोसा दिलाया

मामले की जानकारी सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार से संपर्क किया है। उन्होंने करता राम गुप्ता से भी घटना की जानकारी ली और डॉ. मीना समेत लापता यात्रियों की तलाश एवं सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

परिवार को बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद

करता राम गुप्ता के मुताबिक, सीमा क्षेत्र में संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण अभी बेटी से संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है और प्रशासन से राहत एवं बचाव अभियान तेज करने की अपेक्षा है।

नेपाल बाढ़ में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक प्रभावित

नेपाल में आई बाढ़ के बाद कई देशों के नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। इनमें ट्रेकिंग, पर्यटन और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल पहुंचे लोग भी शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक भारत समेत कई देशों के नागरिकों के लापता होने की बात सामने आई है, जबकि कुछ विदेशी नागरिकों को हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया है।

नोट: लापता यात्रियों की संख्या और अलग-अलग देशों के नागरिकों से जुड़े आंकड़े राहत एवं बचाव अभियान के दौरान बदल सकते हैं। आधिकारिक एजेंसियों से प्राप्त अपडेट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।