Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम देश - विदेश पिथौरा के 4 नन्हे विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में मनाया रक्षाबं...
पिथौरा के 4 नन्हे विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में मनाया रक्षाबंधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बंधवाई राखी
देश - विदेश

पिथौरा के 4 नन्हे विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में मनाया रक्षाबंधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बंधवाई राखी

Mor Anchal Desk 28 August 2026
Share :

पिथौरा। पिथौरा की माटी से देश की राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन तक का सफर चार नन्हे विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पिथौरा और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बन गया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पिथौरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सानिध्य में रक्षाबंधन मनाया और उन्हें राखी बांधी।

विद्यालय के विद्यार्थी आदित्य शर्मा, नितेश साहू, पुष्पराज ध्रुव और जयश बरिहा को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के साथ रक्षाबंधन मनाने का विशेष अवसर मिला। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल जोगिंद्र मेहर भी मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, महज चार वर्ष पहले पिथौरा में शुरू हुआ रामदर्शन पब्लिक स्कूल अब अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। राष्ट्रपति भवन में बच्चों की मौजूदगी ने विद्यालय के साथ-साथ पिथौरा नगर और पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया।

इस मुलाकात का सबसे भावुक और यादगार पल तब आया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों से आत्मीयता से पूछा—“आप कहां से आए हैं?” बच्चों ने गर्व के साथ एक स्वर में जवाब दिया—“छत्तीसगढ़!” बच्चों के जवाब पर राष्ट्रपति की आत्मीय मुस्कान और उनके द्वारा कही गई पंक्ति “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” ने इस मुलाकात को यादगार बना दिया।

राष्ट्रपति भवन जैसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक संस्थान के भव्य प्रांगण में पिथौरा के इन विद्यार्थियों को रक्षाबंधन मनाने का अवसर मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह अनुभव बच्चों के जीवन में हमेशा यादगार रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए INSPIRATION बनेगा।

पिथौरा की माटी से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची इन नन्ही प्रतिभाओं की यह यात्रा सचमुच सपने और यथार्थ के अद्भुत संगम जैसी है।