Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम देश - विदेश पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव
पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव
देश - विदेश

पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Mor Anchal Desk 30 September 2026
Share :

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मालाड इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुरार विलेज के एक डे केयर सेंटर में रखे फ्रीजर से 78 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की मौत 9 जून 2022 को कैंसर से हुई थी। इसके बाद कथित तौर पर उनके शव को फ्रीजर में संरक्षित रखा गया। करीब चार साल बाद शव मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को सोमवार शाम सेंटर से तेज दुर्गंध आने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंची कुरार पुलिस ने जांच की तो फ्रीजर के अंदर शव मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामले में परिवार की भूमिका और शव को इतने लंबे समय तक सुरक्षित रखने के कारणों की जांच की जा रही है।

पिता के पुनर्जन्म की उम्मीद में शव रखने का दावा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा मुंबई में रहता है, जबकि बेटी अमेरिका में रहती है। बताया जा रहा है कि बेटी पुनर्जन्म की अवधारणा में विश्वास करती थी और पिता के प्रति गहरे लगाव के चलते उसने अपने भाई के साथ शव को संरक्षित रखने का फैसला किया था।

सूत्रों के मुताबिक, शव को सेंटर में रखने के लिए हर महीने करीब 1.60 लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में सामने आए दावों और दस्तावेजों की पुलिस जांच कर रही है।

परिवार ने पुलिस को मृत्यु प्रमाणपत्र और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में जमा किए गए कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं। इनकी प्रामाणिकता और पूरे घटनाक्रम से उनका संबंध जांच के दायरे में है।

तीन महीने पहले BMC ने सेंटर को किया था सील

यह डे केयर सेंटर मालाड के कुरार विलेज स्थित कोंकणीपाड़ा इलाके में है। जानकारी के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले बीएमसी ने सेंटर को सील कर दिया था।

इस घटनाक्रम के बाद पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने सवाल उठाया है कि सीलिंग की कार्रवाई के दौरान सेंटर की पूरी जांच क्यों नहीं की गई। अब मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पहले चूहे या जानवर के मरने का हुआ अंदेशा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार रात से ही आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध महसूस हो रही थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि कहीं कोई चूहा या छोटा जानवर मर गया होगा।

सोमवार को बदबू बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम सेंटर पहुंची और तलाशी के दौरान फ्रीजर से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। इस खुलासे के बाद स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

कूपर अस्पताल के विशेषज्ञों की ली जा रही मदद

कुरार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच के तहत मृतक के परिजनों, सेंटर संचालक, बीएमसी अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

शव को लंबे समय तक किस तरह संरक्षित रखा गया और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसे समझने के लिए कूपर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद ली जा रही है। पुलिस दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ यह भी पता लगा रही है कि सेंटर में शव रखने की व्यवस्था कैसे की गई थी।

फिलहाल मामले में जांच जारी है। शव को संरक्षित रखने के पीछे परिवार की मंशा, सेंटर की भूमिका और संबंधित नियमों के पालन को लेकर स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।