Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम अपराध रायगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी खेल: बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से ह...
रायगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी खेल: बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या, शव जलाकर हादसा दिखाने की कोशिश
अपराध

रायगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी खेल: बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या, शव जलाकर हादसा दिखाने की कोशिश

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद ने एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात का रूप ले लिया। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोंधा में रिटायर्ड SECL कर्मचारी मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनई बाई राठिया (55) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। वारदात को हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने दोनों के शवों समेत घर में आग लगा दी, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरा मामला उजागर हो गया।

15 जुलाई को घर में मिले थे जले हुए शव

15 जुलाई को दंपती के घर से धुआं निकलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर के अंदर दोनों के जले हुए शव मिले। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस डॉग 'रूबी' ने खोला हत्या का राज

घटनास्थल पर मिली हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी की गंध सूंघकर पुलिस डॉग 'रूबी' सीधे संदेही श्याम लाल राठिया तक पहुंची। इसके बाद एफएसएल रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया (32) और उसके भाई जीवन लाल राठिया (48) से पूछताछ की। दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

4 एकड़ जमीन बनी खूनी रंजिश की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2013 में खरीदी गई करीब 4 एकड़ जमीन बाद में मंगल राठिया ने अधिक कीमत देकर खरीद ली थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों भाइयों ने हत्या की साजिश रची।

पहले हत्या, फिर शव जलाकर मिटाए सबूत

14 जुलाई की रात आरोपी टांगी (कुल्हाड़ी) लेकर दंपती के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनई बाई की भी हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों शवों पर कपड़े और घरेलू सामान डालकर आग लगा दी, ताकि मामला आगजनी की दुर्घटना लगे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

SSP का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि भूमि विवाद या आपसी रंजिश का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, वैज्ञानिक जांच, एफएसएल और पुलिस डॉग की मदद से अपराधियों तक पहुंचना संभव है।