Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम अपराध रायपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा: मोबाइल हैक कर 3.94 लाख उड़ान...
रायपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा: मोबाइल हैक कर 3.94 लाख उड़ाने वाले झारखंड के दो अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार
अपराध

रायपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा: मोबाइल हैक कर 3.94 लाख उड़ाने वाले झारखंड के दो अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

Mor Anchal Desk 16 July 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए झारखंड के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का मोबाइल हैक किया और उनके बैंक खातों से 3.94 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली थी।

पुलिस के अनुसार, डीडी नगर स्थित कंचनगंगा फेस-2 निवासी विष्णु दत्त बघेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर कई संदिग्ध मैसेज आए। मैसेज खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और यूको बैंक व एक्सिस बैंक खातों से लगातार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने लगे।

8 से 10 नवंबर के बीच आरोपियों ने उनके खातों से कुल 3,94,000 रुपए निकाल लिए। शिकायत के आधार पर थाना डीडी नगर में धारा 318(4) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच से मिली सफलता

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन झारखंड के बोकारो जिले में मिली, जहां से विशाल कुमार सिंह और महेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी SMS भेजकर लोगों के मोबाइल हैक किए और बैंक खातों से अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

मोबाइल, चेकबुक और नकदी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 1 चेकबुक और 2,000 रुपए नकद जब्त किए हैं। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उनके बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर पूरे साइबर गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।