Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम अपराध रायपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह! पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को जि...
रायपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह! पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को जिंदा जलाने का आरोप, 7 दिन बाद मौत
अपराध

रायपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह! पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को जिंदा जलाने का आरोप, 7 दिन बाद मौत

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

रायपुर | राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पार्टी के बहाने बुलाए गए 20 वर्षीय युवक को कथित तौर पर उसके ही दोस्तों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में भारी आक्रोश है।

पार्टी के बहाने घर से बुलाया

मृतक की पहचान मोहम्मद शाकिब (20) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 12 जुलाई की शाम रामसागर पारा निवासी सोनू शाकिब को पार्टी का बहाना बनाकर घर से अपने साथ ले गया था। दोनों सुयश अस्पताल के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खाली मैदान पहुंचे, जहां पहले से अन्य युवक भी मौजूद थे।

विवाद के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी बाइक भी जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई घटना की कहानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने युवक को बाइक पर बैठे हुए देखा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठते देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

7 दिन तक मौत से लड़ता रहा शाकिब

अस्पताल में शाकिब का लगातार इलाज चलता रहा, लेकिन शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी रही। सात दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप- अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उनका कहना है कि घटनास्थल का सही तरीके से निरीक्षण भी नहीं किया गया और जांच की रफ्तार बेहद धीमी है।

थाने में डटे परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग

शाकिब की मौत के बाद परिजन रविवार दोपहर से सरस्वती नगर थाने में मौजूद हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी तक वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।