Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पा...
आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन

आरंग की ग्राम पंचायत गुल्लू में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, 20 में से 18 सदस्यों ने किया समर्थन

Mor Anchal Desk 25 July 2026
Share :

रायपुर। जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुल्लू की सरपंच हर्षा चंद्रशेखर साहू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया। आरंग तहसीलदार एवं पीठासीन अधिकारी बाबूलाल कुर्रे की मौजूदगी में पूरी मतदान प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई।

मतदान में कुल 20 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 18 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 2 सदस्यों ने सरपंच के समर्थन में वोट दिया। इसके साथ ही हर्षा साहू को महज डेढ़ साल के कार्यकाल में सरपंच पद छोड़ना पड़ा।

पंचों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों के दौरान भ्रष्टाचार, अनियमितता और मनमानी की जा रही थी। उनका कहना है कि महत्वपूर्ण निर्णयों में पंचों की राय नहीं ली जाती थी और पंचायत के कार्यों में लगातार उनकी अनदेखी की जा रही थी, जिससे लंबे समय से असंतोष बना हुआ था।

पंचों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत के शासकीय कार्यों में सरपंच पति चंद्रशेखर साहू का अनावश्यक हस्तक्षेप रहता था। उनका कहना है कि कई फैसलों में सरपंच पति का प्रभाव दिखाई देता था, जिससे निर्वाचित पंच खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इन्हीं कारणों से सभी पंच एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए।

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट जनपद पंचायत और संबंधित अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमानुसार अब नए सरपंच के चुनाव या वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।