Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र के चौथे दिन 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव...
छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र के चौथे दिन 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा, फर्जी ग्रामसभा से उद्योग स्थापना का मुद्दा गरमाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र के चौथे दिन 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा, फर्जी ग्रामसभा से उद्योग स्थापना का मुद्दा गरमाया

Mor Anchal Desk 16 July 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। दिनभर की कार्यसूची में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव शामिल हैं, जिन पर संबंधित मंत्री जवाब दे रहे हैं।

प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने फर्जी ग्रामसभाओं के आधार पर उद्योगों की स्थापना का मामला उठाते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी से दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी।

वहीं, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम की वित्तीय और भौतिक प्रगति पर सवाल उठाए। विधायक आशाराम नेताम ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा सदन में रखा।

इसके अलावा विधायक राघवेंद्र सिंह ने 'ज्ञान भारतम् अभियान' के तहत छत्तीसगढ़ की प्राचीन पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों के संरक्षण एवं सत्यापन की जानकारी मांगी। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद मत्स्य पालन पट्टों के आवंटन, भाजपा विधायक ललित चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरण खरीदी की कथित अनियमितता और कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू उर्वरक वितरण के मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे।

इन मुद्दों पर भी सदन में चर्चा

चौथे दिन की कार्यवाही में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अनियमितता, रायपुर शहर के मास्टर प्लान, जर्जर सड़कें, औद्योगिक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था, कोरिया जिले में कार में आग लगाकर हत्या और जंगलों की अवैध कटाई जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा हो रही है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों से जुड़े जनहित के स्थानीय मामलों पर भी सरकार जवाब दे रही है।

दो अशासकीय संकल्प भी होंगे पेश

सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का अशासकीय संकल्प पेश करेंगे। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सदन के सामने रखेंगे।