Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अब मिलेगी सामान्य छुट्टी, सरकार ने बद...
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अब मिलेगी सामान्य छुट्टी, सरकार ने बदला पहले का आदेश

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अब मिलेगी सामान्य छुट्टी, सरकार ने बदला पहले का आदेश

Mor Anchal Desk 26 October 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य में सामान्य सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को संशोधित अधिसूचना जारी कर पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदल दिया है।

सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा के दिन सामान्य अवकाश का लाभ मिलेगा। पहले इस पर्व के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसके तहत कर्मचारी अपनी उपलब्ध ऐच्छिक छुट्टियों में से इसे चुन सकते थे। अब इसे सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।

6 नवंबर 2025 को जारी हुआ था पुराना आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 6 नवंबर 2025 को जारी आदेश में 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। यह छुट्टियों की सूची में क्रमांक 50 पर दर्ज था।

अब राज्य सरकार ने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस बदलाव के बाद गोवर्धन पूजा की छुट्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।