Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम देश - विदेश अब ट्रेन और स्टेशन पर नियम तोड़ा तो मौके पर लगेगा जुर्माना! रेलवे क...
अब ट्रेन और स्टेशन पर नियम तोड़ा तो मौके पर लगेगा जुर्माना! रेलवे कानून में बड़े बदलाव की तैयारी
देश - विदेश

अब ट्रेन और स्टेशन पर नियम तोड़ा तो मौके पर लगेगा जुर्माना! रेलवे कानून में बड़े बदलाव की तैयारी

Mor Anchal Desk 13 July 2026
Share :

नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। केंद्र सरकार रेलवे अधिनियम, 1989 में संशोधन की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित बदलाव लागू होने के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अधिकृत रेलवे अधिकारी पहले से अधिक तेज़ी से कार्रवाई कर सकेंगे।

सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि कई मामलों में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय मौके पर ही स्पॉट पेनल्टी (जुर्माना) लगाया जा सकेगा। यदि संबंधित व्यक्ति जुर्माना भर देता है तो मामला वहीं समाप्त हो जाएगा। लेकिन जुर्माना भरने से इनकार करने पर उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

किन मामलों में लगेगा मौके पर जुर्माना?

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार ASI और उससे वरिष्ठ RPF अधिकारी इन मामलों में स्पॉट पेनल्टी लगा सकेंगे—

  • दूसरे व्यक्ति के नाम के टिकट पर यात्रा करना।
  • बिना लाइसेंस रेलवे परिसर में हॉकिंग (फेरी लगाना)।
  • रेलवे स्टेशन या परिसर में भीख मांगना।
  • नशे की हालत में हंगामा या अभद्र व्यवहार करना।
  • महिला आरक्षित कोच में अनधिकृत प्रवेश।
  • बिना अनुमति रेलवे परिसर में घुसना।
  • रेलवे परिसर में गलत पार्किंग या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन।
  • नियमों के तहत प्रतिबंधित सामान लेकर रेलवे परिसर में प्रवेश।

RPF की कार्रवाई होगी और तेज

अब तक ऐसे मामलों में RPF की भूमिका मुख्य रूप से नियम तोड़ने वाले व्यक्ति को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कराने तक सीमित रहती थी। संशोधन लागू होने के बाद अधिकृत अधिकारी मौके पर ही आर्थिक दंड लगा सकेंगे, जिससे कार्रवाई तेज और प्रभावी होने की उम्मीद है।

रेलवे का मानना है कि इससे स्टेशनों और ट्रेनों में अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी और छोटे-छोटे मामलों में लंबी कानूनी प्रक्रिया की जरूरत कम होगी।

क्या RPF को पुलिस जैसी नई शक्तियां मिल जाएंगी?

नहीं।

प्रस्तावित संशोधन के तहत RPF को कोई नई व्यापक पुलिस शक्तियां, जैसे सामान्य आपराधिक मामलों में अतिरिक्त जांच या गिरफ्तारी के अधिकार, नहीं दिए जा रहे हैं। यह बदलाव केवल रेलवे अधिनियम के तहत आने वाले कुछ उल्लंघनों पर स्पॉट पेनल्टी और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने से संबंधित है।