Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम देश - विदेश श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, राय...
श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, रायपुर-बिलासपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
देश - विदेश

श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, रायपुर-बिलासपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

रायपुर | श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 5-5 ट्रिप लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

हर शनिवार इतवारी से, हर रविवार मधुपुर से होगी रवाना

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08895 प्रत्येक शनिवार (1, 8, 15, 22 और 29 अगस्त) को सुबह 4:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 08896 प्रत्येक रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त) को सुबह 9 बजे मधुपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में भी यह ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

20 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 एसी थर्ड, 10 स्लीपर, 4 सामान्य (जनरल) और 2 एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज एवं दिव्यांगजन) कोच शामिल रहेंगे। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिल सकेगी।

श्रद्धालुओं से रेलवे की अपील

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि श्रावणी मेला के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय रहते टिकट आरक्षित कर लें। रेलवे ने यह भी सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, स्टॉपेज और अन्य जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनी रहे।