Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ CG ASSEMBLY: अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, CM विष्णुदेव साय ब...
CG ASSEMBLY: अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, CM विष्णुदेव साय बोले- ‘25 साल तक सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’
छत्तीसगढ़

CG ASSEMBLY: अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, CM विष्णुदेव साय बोले- ‘25 साल तक सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन करीब 14 घंटे 30 मिनट तक चली लंबी बहस के बाद कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव उनकी सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के जनादेश के खिलाफ है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 से अधिक सीटों के साथ फिर सरकार बनाएगी, जबकि कांग्रेस अगले 25 वर्षों तक सत्ता में नहीं लौट पाएगी। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है, यही बात कांग्रेस को स्वीकार नहीं हो रही। साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर घोटालों, वादाखिलाफी और छत्तीसगढ़ को दिल्ली का 'ATM' बनाने का आरोप लगाया।

विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर किसानों की अनदेखी, खाद की कमी, धान खरीदी व्यवस्था की खामियां, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महतारी वंदन योजना, राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं और आदिवासी हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने तमनार, हसदेव, महादेव ऐप, नकली खाद और पेसा कानून जैसे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए सरकार पर जनता विरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया।

हसदेव और महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हसदेव अरण्य में कोयला खनन और पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हित में पर्यावरण से समझौता कर रही है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, बलौदाबाजार हिंसा, बेरोजगारी, आदिवासी जमीन, भारतमाला परियोजना और आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

नकली मंगलसूत्र का मामला भी गूंजा

कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नकली मंगलसूत्र बांटे जाने का मामला उठाया। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बालोद जिले से ऐसी कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए कार्रवाई का प्रश्न नहीं उठता।

फिलहाल, मानसून सत्र के अंतिम दिन सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिली, लेकिन अंत में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव सदन में बहुमत हासिल नहीं कर सका।