Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ नकटी गांव की दर्दभरी दास्तां को पर्दे पर लाई 'आवास': गरीबों के उजड़...
नकटी गांव की दर्दभरी दास्तां को पर्दे पर लाई 'आवास': गरीबों के उजड़े आशियाने और मवेशियों की बेबसी पर बनी मार्मिक वेब फिल्म रिलीज
छत्तीसगढ़

नकटी गांव की दर्दभरी दास्तां को पर्दे पर लाई 'आवास': गरीबों के उजड़े आशियाने और मवेशियों की बेबसी पर बनी मार्मिक वेब फिल्म रिलीज

Mor Anchal Desk 29 July 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के नकटी गांव में गरीब परिवारों के कथित रूप से उजड़े आशियानों और उनके संघर्ष की कहानी अब वेब फिल्म 'आवास' के जरिए लोगों तक पहुंच रही है। समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग की बेबसी, आवास की जरूरत और पुनर्वास से जुड़ी चुनौतियों को केंद्र में रखकर बनाई गई यह भावनात्मक फिल्म बिंदास बहुरानी (वंदना साहू) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है।

फिल्म की कहानी उन परिवारों की पीड़ा को दर्शाती है, जिनके मकानों को सरकारी कार्रवाई के दौरान अवैध बताकर हटाया गया। प्रभावित लोगों का कहना था कि कुछ परिवारों को फ्लैट मिले, लेकिन सभी को पुनर्वास का लाभ नहीं मिला। सबसे बड़ी चिंता उनके मवेशियों—गाय, बैल और अन्य पशुओं—को लेकर थी। ग्रामीणों का सवाल था कि यदि वे फ्लैट में रह भी लें, तो उनके पशु कहां रहेंगे, क्योंकि यही उनकी आजीविका का आधार हैं।

वेब फिल्म 'आवास' इसी दर्द, संघर्ष और सामाजिक वास्तविकता को बेहद संवेदनशील और भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करती है। फिल्म यह संदेश देती है कि विकास और पुनर्वास की योजनाओं में केवल लोगों को छत देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी आजीविका, पारिवारिक परिस्थितियों और पशुधन जैसी जरूरतों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

फिल्म के निर्माता संजीव कुमार साहू, निर्देशक कुंदन साहू और कहानी एवं पटकथा लेखिका वंदना साहू हैं। मुख्य भूमिका में बिंदास बहुरानी (वंदना साहू) और कुंदन साहू नजर आए हैं। सिनेमैटोग्राफी और संपादन हरीश पटेल ने किया है। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर की गई है, जिसमें कई स्थानीय कलाकारों ने भी प्रभावशाली अभिनय किया है।

फिल्म के गीत वंदना साहू और आदित्य साहू ने लिखे हैं, जबकि शिवानी जंघेल और कुलदीप सरवा ने अपनी आवाज दी है। पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य एचपी प्रोडक्शन, डोंगरगढ़ ने संभाला है। मीडिया पार्टनर के रूप में The PS Show, Public Swar और VPM जुड़े रहे।

रिलीज के बाद यह वेब फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शक इसकी भावनात्मक कहानी और सामाजिक संदेश की सराहना कर रहे हैं।