Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी
छत्तीसगढ़

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी

Mor Anchal Desk 11 July 2026
Share :

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन एवं वादन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

किन कार्यक्रमों में बजेगा ‘वंदे मातरम’?

नई गाइडलाइन के अनुसार, नागरिक सम्मान समारोहों, राष्ट्रपति के औपचारिक राजकीय कार्यक्रमों और अन्य सरकारी आयोजनों में राष्ट्रपति के आगमन एवं प्रस्थान के समय ‘वंदे मातरम’ का गायन या वादन किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले और बाद में भी इसका वादन अनिवार्य होगा।

राज्यपाल के कार्यक्रमों पर भी लागू होंगे नियम

राज्यपाल और उप-राज्यपाल के अपने-अपने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित औपचारिक राजकीय कार्यक्रमों में आगमन और प्रस्थान के दौरान भी राष्ट्रगीत बजाया जाएगा। वहीं, परेड के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लाए जाने के समय भी ‘वंदे मातरम’ का वादन किया जाएगा।

सही उच्चारण और शब्दों का पालन जरूरी

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के गायन या वादन के दौरान उनके सही शब्दों और शुद्ध उच्चारण का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। इसके लिए मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शब्दावली और उच्चारण गाइड भी उपलब्ध कराई है।

राज्य गीत से पहले होगा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान

गाइडलाइन के अनुसार, जिन राज्यों में राज्य गीत भी गाया जाता है, वहां सबसे पहले ‘वंदे मातरम’, उसके बाद ‘जन गण मन’ और अंत में राज्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा।

150वीं वर्षगांठ पर केंद्र की विशेष पहल

केंद्र सरकार इस वर्ष ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मना रही है। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम’ को समान सम्मान प्राप्त राष्ट्रगीत का दर्जा दिया था। स्वतंत्रता संग्राम में दोनों की ऐतिहासिक भूमिका को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक माना जाता है।