Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ स्नेक बाइट फर्जीवाड़े में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, झूठी पोस्टमार्टम र...
स्नेक बाइट फर्जीवाड़े में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मुआवजा दिलाने का आरोप
छत्तीसगढ़

स्नेक बाइट फर्जीवाड़े में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मुआवजा दिलाने का आरोप

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम्स (SIMS) में पदस्थ रहीं महिला डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर दो मामलों में स्नेक बाइट से मौत की कथित फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, तहसील कार्यालय के नायब नाजीर की शिकायत पर महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत के मामलों की जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम तत्कालीन सिम्स चिकित्सक डॉ. प्रियंका सोनी ने किया था और मौत का कारण कथित रूप से स्नेक बाइट दर्शाया गया था।

इस मामले में इससे पहले मृतकों के परिजनों और एक वकील समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी बताए जा रहे वकील श्रवण वस्त्रकार अब भी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि डॉ. प्रियंका सोनी के खिलाफ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी एक अलग मामला दर्ज है। आरोप है कि एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से हुई मौत को भी स्नेक बाइट बताकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस मामले में उनसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले 16 जुलाई को सरकंडा पुलिस ने फर्जी स्नेक बाइट से जुड़े पांच मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस के अनुसार, जिले में फर्जी स्नेक बाइट से मौत दिखाकर मुआवजा दिलाने के 15 मामलों की जांच जारी है। जांच के दायरे में सिम्स के 4 से 5 डॉक्टर भी हैं। पुलिस सभी मामलों की समीक्षा कर रही है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।